टनकपुर/चंपावत। गत शुक्रवार से जनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में बारिश क्रम लगातार जारी है। हालांकि बारिश जिले के सभी क्षेत्रों में हो रही है जिससे पूरा क्षेत्र तरबतर हैं। जिला मुख्यालय चम्पावत में भी बीती रात से लगातार बारिश है।
जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक 130 मिलीमीटर बारिश टनकपुर क्षेत्र में हुई है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बारिश से पूर्णागिरि मार्ग स्थित बाटनागाड़ में आए मलबे से टनकपुर ककरालीगेट-ठुलीगाड़ सड़क बंद है। अलबत्ता चंपावत जिले के तीनों एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) आवागमन हेतु खुले हैं। इधर चम्पावत जिला प्रशासन द्वारा मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के चलते आज 26 सितम्बर शनिवार को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बन्द किए गए हैं। डीएम चम्पावत मनीष कुमार ने बारिश को लेकर सभी विभागों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
बारिश के बीच टनकपुर - ठुलीगाड़ मार्ग पर आया मलबा।
