टनकपुर/चंपावत। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय पालीटेक्निक कालेज टनकपुर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागीय अधिकारी व क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। शिविर के दौरान 500 से अधिक लाभार्थियों ने विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया।
स्वास्थ्य विभाग के स्टाल से 52, होम्योपैथिक विभाग से 55, आयुष विभाग से 50, पशुपालन विभाग से 51, डेयरी विभाग से 32, सहकारिता विभाग से 30, राजस्व विभाग के 26, उद्यान विभाग से 49, कृषि विभाग से 24, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग से 12, मत्स्य विभाग से 17, महिला एवं बाल विकास विभाग से 20 तथा जिला पंचायती राज विभाग से 10 लाभार्थियों सहित अन्य विभागों के माध्यम से भी लोगों को योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया।कार्यक्रम में कुल 90 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण करते हुए नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर के बाद जनपद में आठ अन्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।
शिविर के दौरान फरियादी देवीदत्त जोशी के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए नियमानुसार 6,500 रूपये की सहायता राशि तत्काल प्रदान की गई। चंपावत सहकारी समिति के माध्यम से अपने सदस्यों को दीनदयाल योजना से लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान लाभार्थियों को सुधारक पशु एवं पोल्ट्री मेले के अंतर्गत शून्य ब्याज पर ऋण के चेक वितरित किए गए।
शिविर के दौरान दर्जा धारी हेमा जोशी,मनोज कालाकोटी, किरन देवी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार,ब्लाक प्रमुख अंचला बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
टनकपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मौजूद डीएम, विभागीय अधिकारी व फरियादी।
