टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी की थीम“Empowering pharmacists for healthier future ”“स्वास्थ्यवर्धक भविष्य के लिए फार्मेसी अधिकारियों को सशक्त बनाना” रही। वक्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की वह महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो चिकित्सक की सलाह को सुरक्षित एवं प्रभावी औषधि उपयोग से जोड़ती है। दवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता, सुरक्षित उपयोग, रोगी परामर्श और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में फार्मासिस्ट की भूमिका निरंतर महत्वपूर्ण होती जा रही है। इस मौके पर फार्मासिस्टों द्वारा भर्ती मरीजों को फल वितरण भी किया गया।
इस दौरान जगदीश कुंवर महेश भट्ट अनिल गड़कोटी दिलीप राना संजय विश्वकर्मा निर्मला ओली विजयश्री गहतोड़ी व ममता विश्वकर्मा आदि फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
फल वितरित करते फार्मासिस्ट।
