टनकपुर/चंपावत। अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आज उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन ने चम्पावत विकास भवन में जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाही नहीं हुई, तो 5 अक्टूबर को देहरादून में सचिवालय घेराव किया जाएगा। फिर भी समाधान नहीं होने पर 6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार एवं महामंत्री जीवन चंद्र ओली के नेतृत्व में आज 25 सितंबर को हुए धरना-प्रदर्शन में कर्मियों ने कहा कि वे लंबे समय से मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं,लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मिनिस्ट्रियल कर्मी कनिष्ठ सहायक का ग्रेड पे 2800 रुपये करने, एपीसी की व्यवस्था लागू करने, पदोन्नति के लिए पूर्व का शासनादेश लागू करने, जिन विभागों में मिनिस्ट्रियल पदों का गठन नहीं है उनमें गठन करने, पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड में आ रही समस्या को दूर करने, तर्कपूर्ण स्थानांतरण, मिनिस्ट्रियल के पदों को आउटसोर्स से न भरने आदि मांगों को लेकर आन्दोलनरत है।
धरना प्रदर्शन करने वाले वालों में पर्वतीय शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी, राज्य आंदोलनकारी भूपेश देव 'ताऊजी', मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, नवीन कुमार, सुरेंद्र सिंह सौन, प्रकाश मेहरा, जीवन उप्रेती, मिंटू सिंह राणा, नवीन कुमार, विजय नेगी, एलएम चतुर्वेदी, संजय गोस्वामी, आशुतोष गुप्ता, सचिन कोहली, पंकज सिंह, गिरीश पांडेय, मोहन नाथ, जय राम, सुमित कुमार, आशीष सनवाल, सुशील कुमार, रघुनंदन सिंह, शिक्षक नेता रमेश सिंह देव सहित बड़ी संख्या में मिनिस्ट्रियल कर्मी मौजूद थे।
चम्पावत में धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी
