टनकपुर/चंपावत। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितम्बर शनिवार को चंपावत जनपद में रेड अलर्ट की संभावना व्यक्त की गई है। इस पर
जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्पावत मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 26सितम्बर को जनपद चंपावत के सभीशासकीय, परिषदीय,सहायता प्राप्त,मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों (कक्षा 12 तक) तथा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
एडीएम चम्पावत केएन गोस्वामी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर 26 सितम्बर 2026 को जिले की इंटर तक की सभी शैक्षणिक संस्थाएं एवं आंगनवाड़ी केंद्र तरह बंद रहेंगे। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए गए हैं कि इस दौरान शिक्षण कार्य अनिवार्य रूपसे ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।
