टनकपुर/पाटी/चम्पावत। पुलिस ने पाटी क्षेत्र में चरस के साथ दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव ने चरस तस्करी के खुलासे को लेकर पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी दी गई ।
पाटी क्षेत्र के कनवाड़ बैंड तिराहे से ढोलीगांव चेकिंग के दौरान पुलिस ने हरियाणा के दो युवकों रवि (23) पुत्र सुमेर सिंह और सोनू (31) पुत्र सत्यनारायण दोनों निवासी ग्राम निंदाना,मेहम,रोहतक (हरियाणा) लोगों की कार की तलाशी ली गई । इस दौरान उनके पास से 3 किलो 955 ग्राम चरस बरामद की। भारी मात्रा में चरस बरामद होने पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य सामान को कब्जे में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने बताया कि बरामद चरस को वो अधिक दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। पुलिस टीम में पाटी के उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, कांस्टेबल बसंत पांडेय, गिरीश सिंह बिष्ट और जीवन कुमार शामिल थे।
इस वर्ष एनडीपीएस के कुल 54 मामले:
टनकपुर/चम्पावत। पुलिस के मुताबिक इस वर्ष अब तक एनडीपीएस से संबंधित 54 मामले दर्ज हुए हैं। 74 आरोपित पकड़े गए। इन 54 मामलों में 10.703 किलोग्राम चरस, 997 ग्राम स्मैक, 391 नशीले इंजेक्शन, गांजा 6.990 किलो, नशीले कैप्सूल 3584 और एमडीएमए 244 ग्राम, नशीली सीसी 60 अदद पकड़ी गई।
पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपित।
