टनकपुर/चंपावत। गत 22 सितंबर को किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हुई मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार 24 सितंबर को चंपावत मोटर स्टेशन में जोरदार प्रदर्शन के साथ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में चम्पावत मोटर स्टेशन पर एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की। जिलाध्यक्ष फर्त्याल ने कहा कि सरकार के संरक्षण में लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अन्याय के विरूद्ध कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
ये कांग्रेस जन रहे मौजूदः
पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी, नगर अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कार्की, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह महर, नानू बोहरा, दीपक रैंसवाल, कमल सिंह, सोनू भट्ट, वीएन शर्मा, सागर सिंह भंडारी, संजय कुंवर, नीरज कालाकोटी, नवीन गोस्वामी, अनंत साह, शंकर सिंह बोहरा, सचिन सिंह, जीवन सिंह बिष्ट, कल्याण सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चम्पावत मोटर स्टेशन में पुतला फूंकते कांग्रेस जन।
