टनकपुर/चम्पावत। 20 हजार रूपए मानदेय सहित दस सूत्रीय मांगा को लेकर ग्राम प्रधानों का आंदोलन उग्र हो गया है। आन्दोलनरत ग्राम प्रधानों ने सीडीओ कार्यालय का घेराव करते हुए नारेबाजी कर विरोध जताया। साथ ही मांगों पर जल्द कार्रवाई न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई है।
ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में सभी ग्राम प्रधानों ने उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले न्यायालय परिसर से सीडीओ कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश रैली निकालकर सीडीओ कार्यालय का घेराव किया। प्रधानों ने कहा कि उनके द्वारा लंबे समय से मांगों उठाई जा रही है लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्राम प्रधान 20 हजार रूपए मानदेय, वीबीजी राम जी योजना को ऑफलाइन करने, राज्य व केंद्र वित्त को जनसंख्या के आधार पर देने, विकास कार्यों के प्रस्तावों को खुली बैठक मे पास कराने, 29 विभागों को ग्राम पंचातय को हस्तांतरण करने, सांसद व विधायक की तर्ज पर ग्राम प्रधान निधि देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। कहा कि सरकार इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करती है तो सभी प्रधान सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार रहेंगे।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिला ज्याला,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, प्रधान संगठन संगठन तनुजा थ्वाल, राधिका देवी, रेनुका, निर्मल नाथ, संजय जोशी, बालकृष्ण भट्ट, हरीश भट्ट, दीपक सिंह, नवीन राम, राजेंद्र कुमार, बचीराम भट्ट, नारायण सिंह फर्त्याल, जितेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, पंकज कुमार, पवन भट्ट आदि मौजूद रहे।
---
चम्पावत में सीडीओ कार्यालय का घेराव करते ग्राम प्रधान।
