टनकपुर/चंपावत। न्यूनतम वेतन, पेंशन व नियतिकरण की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने भी एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आशाओं नेजल्दी सभी मांगों पर सकारात्मक कारवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने अप्रैल से अभी तक का वेतन भी न मिलने पर नाराजगी जताई।
मंगलवार को चम्पावत सीएमओ कार्यालय परिसर में आशा वर्कर्स ने जिला उपाध्यक्ष रुक्मणि जोशी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सितंबर में हर मंगलवार को सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। कहा कि बहुत कम मानदेय में सभी आशा वर्कर्स अपने काम के साथ-साथ सरकार के बीएलओ सहित अन्य कार्य भी करती हैं। कहा कि सरकार महिलाओं को अधिकार देने और समान कार्य समान वेतन की बात करती हैं, वहीं दूसरी ओर आशा वर्कर्स के साथ अन्याय किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में नीरू देवी, हेमा जोशी, पुष्पा बिष्ट, लक्ष्मी पांडेय, संगीता प्रहरी, उमा जोशी, कविता भट्ट, उषा जोशी, चंद्रा पांडेय, तनुजा पांडेय, हेमा जोशी, चंद्रकला सक्टा, कमला जोशी, प्रमिला जोशी, निर्मला त्रिपाठी आदि मौजूद थी।
आशा वर्कर्स के समर्थन में आई कांग्रेसः
टनकपुर/लोहाघाट/चम्पावत। आशा वर्कर्स के उपजिला अस्पताल लोहाघाट में हुए धरने का कांग्रेस ने समर्थन किया। आशाओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। आशा वर्कर्स की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में हुए धरने में पदमा प्रथोली, रीना सिंह, आयशा बानो, हमा कलौनी, पुष्पा देवी, लक्ष्मी गहतोड़ी, माहेश्वरी देवी, रीतू बिष्ट, मंजू माहरा, रेखा कुंवर, जानकी रावत, रेखा देवी, पार्वती देवी, आशा सामंत, मुन्नी देवी, शांति देवी और सावित्री माहरा सहित अन्य शामिल थीं।
वहीं आशा वर्कर्स के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में उप जिला अस्पताल पहुंचेकार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि महिलाओं के हितों की सरकार अनदेखी कर रही है। समर्थन देने वालों में मनोहर सिंह ढेक, शैलेंद्र राय, लोकेश पांडेय, ओंकार धौनी, हरीश राय, रंजीत अधिकारी, केदार सिंह माहरा, वीएन शर्मा, अनंत साह, जीवन बिष्ट, रोहन माहरा और अनिल कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
आशाओं की प्रमुख मांगें:
मानदेय 11500 रुपये करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, सेवानिवृत्ति के बाद अनिवार्य पेंशन और एकमुश्त राशि देने,विभिन्न मदों में मिलने वाली रकम का नियमित रूप से भुगतान करने,पल्स पोलियो प्रशिक्षण के दौरान 500 रुपये रोजाना देने,सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पद भरने, आवासीय परिसर उपलब्ध कराने और एनएचएम का बजट बढ़ाने की मांग।
धरना प्रदर्शन करतीं आशाएं व समर्थन में पहुंचें कांग्रेस जन।
