टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर पुलिस ने क्षेत्र से एनबीडब्लू (गैर जमानती वारंट) अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।पुलिस के मुताबिक गिरफ़्तार किया गया एक अभियुक्त आबकारी अधिनियम और दूसरा 135 विद्युत अधिनियम का आरोपित है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन रावत के नेतृत्व में टनकपुर पुलिस ने 22 सितंबर को अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों (पुष्कर राम उर्फ बबलू निवासी वार्ड नंबर 6 वर्कशॉप के पास, टनकपुर और रामदेव कश्यप निवासी वार्ड नंबर 9 टनकपुर) को अदालत में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक भूपेंद्र धामी और हेड कांस्टेबल रामलाल शामिल रहे।
पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त।
