टनकपुर/चंपावत। वर्तमान में नैनीताल के डीआईओ(जिला सूचना अधिकारी) गिरिजा शंकर जोशी जो कि इससे पूर्व चम्पावत डीआईओ भी रहे के असामयिक निधन पर चम्पावत में सूचना विभाग और मीडिया कर्मियों नेभावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मंगलवार को सूचना विभाग सभागार में मीडिया कर्मियों,रंगकर्मियों और विभागीय कर्मचारियों ने दिवंगत गिरिजा जोशी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।
आज 22 सितंबर मंगलवार को गिरिजा जोशी के निधन के 12 वें दिन मीडिया कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रबल्लभ ओली,पंकज पाठक, सतीश जोशी सतू, दिनेश भट्ट, दिनेश चंद्र पांडेय, चंद्रशेखर जोशी,लक्ष्मण सिंह बिष्ट,गणेश दत्त पांडेय,राजीव मुरारी,गिरीश बिष्ट,विपिन जोशी,सुरेश गड़कोटी,नंदू पांडेय, हरीश पांडेय,सुरेश पंत,विवेकानंद जोशी,रंगकर्मी भैरव दत्त राय,लोकगायक सुरेश राजन के अलावा एडीआईओ आशा गोस्वामी, पंकज आर्या, देश दीपक आर्या, गौरव जोशी, सुरेश पांडेय, गोपाल दत्त, खीम सिंह आदि ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मालूम हो कि नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का 12 सितंबर को हल्द्वानी में एकाएक हृदय गति रुकने से निधन हो गया था।
गिरिजा शंकर जोशी। (फाइल फोटो)
