टनकपुर/चंपावत। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों और अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ एवं 'वीआईपी' पर कारवाई की मांग को लेकर टनकपुर में कैंडिल मार्च व चंपावत जिले के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीबीआई जांच की सुस्त रफ्तार को लेकर भी पार्टी ने सरकार को घेरा।
टनकपुर में नगर अध्यक्ष श्याम कुमार के नेतृत्व में कैंडिल मार्च व चम्पावत में जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में आज 18 सितंबर को चंपावत के गांधी चौक में हुए विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरा होने के बाद भी न्याय अधूरा है। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि वीआईपी सहित सभी गुनाहगारों को सजा दिलाए बगैर कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, बेटियों की सुरक्षा की चिंता हर परिवार को सता रही है। कहा कि कांग्रेस प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है। महिलाओं के साथ होने वाले हर उत्पीड़न का मुखर विरोध किया जाएगा।
चम्पावत में वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा के संचालन में हुए विरोध प्रदर्शन में पूर्व दर्जामंत्री निर्मला गहतोड़ी, विमला मेहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह महर भूप्पी, नीरज वर्मा, उमेश शर्मा, जीवन बिष्ट, अशोक वर्मा, दिग्विजय कार्की, मनीष महर, हेम तिवारी, दीपक रैंसवाल, अनंत साह, हरीश राय, लोकेश पांडेय, अभिषेक तड़ागी, नीरज पांडेय, धीरज नेगी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
वहीं टनकपुर में निकाले गए कैंडल मार्च व श्रद्धांजली निकाल दी श्रद्धांजलि सभा में चंपावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, डॉ. विनोद कुमार जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान सतीश पांडेय, नीरज मिश्रा, साहिल गिरी, इरशाद, आदिल, गौरव जोशी,पान सिंह रावत,अमन,अदनान, आकाश,आशिफ खान, अबरार, श्रीमन गुप्ता, शिवम मिश्रा, फैसल सिद्दीकी, दीपू तिवारी, दीपक नाथ, अर्जुन, भोला नाथ उस्मान अंसारी सावेज अदनान नवीन बोरा सौरभ गिरी सुमित कुमार, ध्यान सिंह बोहरा, संदीप सिंह बुराठी, अभिषेक बहादुर,दिव्यांश विश्वकर्मा, बबीता बिष्ट, अनिकेत, लक्षिता जोशी,गायत्री जोशी कनक जोशी आदि शामिल थे।
टनकपुर में कैंडिल मार्च व चम्पावत में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
