टनकपुर/चम्पावत। शुक्रवार शाम टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर किरोड़ा पुल के निकट बाइक रपटने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को स्थानीय उप जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी गम्भीर स्थिति देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक घायल पीलीभीत निवासी राजमिस्त्री है जो चम्पावत से टनकपुर आ रहा था ।
आज 18 सितंबर को पीलीभीत के भैरवकलां निवासी सचिन यादव (29) बाइक से चंपावत से टनकपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान मार्ग पर टनकपुर से कुछ ही पहले किरोड़ा पुल के निकट उसकी बाइक रपट गई।आननफानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र हेतु रेफर किया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभा जोशी के मुताबिक घायल युवक को सिर में अधिक चोट होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया।
