टनकपुर/चंपावत। जिला पंचायत चंपावत की शक्तिपुरबुंगा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यके पिता और चंपावत दुग्धसंघ सहकारी संघ लिमिटेड की अध्यक्ष पार्वती जोशी के ससुर
उदय राज जोशी का निधन हो गया। वो पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 86 वर्षीय जोशी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। आज मंगलवार पूर्वाह्न चम्पावत शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हो गया। चित्ता को मुखाग्नि उनके पुत्र रमेश जोशी और कृष्णानंद जोशी ने दी। निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत,विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस ब्रजवाल, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय,मुकेश महराना सहित तमाम लोगों ने श्रद्वांजलि अर्पित की।
उदयराज जोशी (फाइल फोटो)।
