टनकपुर/चम्पावत। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्णागिरि धाम के पुजारी सामवेदी तिवारी समुदाय ने रक्षाबंधन पर्व उल्लास के साथ मनाया। हरितालिका तृतीया पर आज 13 सितंबर को बहनों ने अपने भाईयों की कलाई में राखी बांध दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की। भाई ने उपहार देकर बहन की रक्षा करने का संकल्प लिया। पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी ने बताया कि इससे पूर्व चंपावत और टनकपुर में बूम कांकर में उपाकर्म संस्कार के बाद जनेऊ धारण की गई।
पूर्णागिरि मार्ग स्थित कांकर घाट में स्नान कर विशेष पूजन व अनुष्ठान का आयोजन किया गया इसके साथ मौजूद लोगों द्वारा जनेऊ बदली गईं। इस मौके पर पंडित कुलदीप कुलेठा, पंडित छवि पांडेप, सुरेश तिवारी,जगदीश तिवारी,खेलानंद तिवारी,नरेश तिवारी,नेत्र बल्लभ तिवारी, दिनेश तिवारी,गिरीश तिवारी,चिंतामणि तिवारी,राजू तिवारी आदि मौजूद थे।
वहीं चंपावत में उत्तर वाहिनी गंडक नदी के किनारे त्यारकुड़ा धर्मशिला के पवित्र सरोवर में स्नान कर विशेष पूजन और अनुष्ठान का आयोजन किया। कुल पुरोहित पंडित दीपक कुलेठा और पंडित भैरव पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। त्यारकुड़ा में नंदाबल्लभ तिवारी, कृष्णानंद तिवारी, प्रकाश तिवारी, रमेश तिवारी, हरीश तिवारी, ललित मोहन तिवारी, हार्दिक तिवारी, पीयूष तिवारी, चंद्रबल्लभ तिवारी, विपिन तिवारी, कमलदीप तिवारी सहित तिवारी समुदाय के लोग शामिल थे।
टनकपुर कांकर घाट पर मौजूद तिवारी समुदाय के लोग।
