टनकपुर/बनबसा /चंपावत। सीमा सुरक्षा हेतु मुस्तैद रहने वाली एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने नहर में छलांग लगाने वाले एक व्यक्ति की जान बचाई। एसएसबी की 57वींं वाहिनी की सीमा चौकी लालकोठी कैंप के सामने बहने वाली शारदा नहर में ये घटना हुई थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवेंद्र कुमार (64) निवासी चकरपुर ने नहर में अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगाई। जानकारी मिलने पर एसएसबी के दो जवानों आरक्षी परमानंद और आरक्षी संदीप रावल ने तत्परता, साहस और संवेदनशीलता दिखाते हुए नहर में उतर कर रस्सी के सहारे उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय पुलिस को सूचित कर जरूरी कार्रवाई के बाद अधेड़ को परिजनों को सुपुर्द किया गया। गौरतलब है कि क्षेत्र में सुरक्षा दायित्वों के साथ-साथ एसएसबी ने स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के प्रति भी निरंतर संवेदनशीलता दिखाई जाती है।
नहर से बाहर निकालने के बाद अधेड़ के साथ एसएसबी जवान।
