टनकपुर/चम्पावत/हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी (52) नहीं रहे। आज 12 सितंबर के पूर्वान्ह दिल का दौरा पड़ने पर उनका निधन हो गया। शनिवार सुबह उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आननफानन में हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
डीआईओ स्वर्गीय जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, चंपावत के डीएम मनीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार आदि ने शोक जताया है। मिलनसार, मृदलु व्यवहार और कर्मठत डीआईओ गिरिजा शंकर जोशी चंपावत में लंबे समय तक जिला सूचनाधिकारी रह चुके हैं। उनके निधन से चम्पावत जिले भर के पत्रकारों में शोक की लहर है। एडीआईओ आशा गोस्वामी, सीएडपीए के अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, महामंत्री गिरीश बिष्ट,नेशनिलस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के जिलाध्यक्ष जगदीश राय,वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय,पंकज पाठक,बृजेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी,सतीश जोशी,योगेश जोशी,गणेश दत्त ,भुवन पाटनी,बाबूलाल यादव,दीपक फुलेरा,विनोद पाल,दिनेश खर्कवाल,रवींद्र सिंह धामी,मोहम्मद नवी अंसारी,विनोद काला,चंद्रशेखर जोशी आदि ने शोक जताया है।
गिरिजा शंकर जोशी। (फाइल फोटो)
