टनकपुर/चम्पावत। ट्रैफिक शाखा टनकपुर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के वार्षिक चुनाव संपन्न हो गए हैं। चुनाव अधिकारी मोहन सिंह कार्की एवं राजेंद्र मलिक की देखरेख में सर्वसम्मति से हुए चुनाव में शशांक त्रिपाठी को लगातार छठी बार शाखा अध्यक्ष और पंकज पंत को शाखा मंत्री चुना गया। कार्यकारिणी में अमित पाल कोषाध्यक्ष और संजीव कुमार, नरेंद्र तिवारी, विक्रम सिंह, भोपाल बिष्ट क्षेत्रीय सदस्य चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर कमल रावत एवं सुरेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर निखिल श्रीवास्तव, सागर जोशी निर्वाचित हुए। सुखदेव सिंह, श्रवण सिंह बोरा, वीर सिंह राणा, मोहित को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
चुनाव के बाद खुशी मनाते रोडवेजकर्मी।
