टनकपुर/लोहाघाट/चम्पावत। मंगलवार को लोहाघाट उप जिला अस्पताल परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने,सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर भविष्य में भी आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
धरना प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओ ने मासिक मानदेय 11,500 रुपये करने, कर्मचारी का दर्जा देने और सेवानिवृत्ति के बाद अनिवार्य पेंशन की व्यवस्था करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक सेवानिवृत्त होने वाली आशाओं के लिए मासिक पेंशन का प्रावधान नहीं किया जाता,तब तक राज्य सरकार रिटायरमेंट के समय एकमुश्त 10 लाख रुपये देने की घोषणा करे।आशा वर्कर्स ने विभिन्न मदों में मिलने वाली रकम का भुगतान नियमित रूप से हर महीने करने,पल्स पोलियो की ट्रेनिंग के दौरान प्रतिदिन 500 रुपये का भुगतान करने,सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञों के रिक्त पद भरने और आशा वर्कर्स के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने,आवासीय परिसर की सुविधा और एनएचएम का बजट बढ़ाने की मांगें भी रखीं।
प्रदर्शन में चंपा राय,पदमा प्रथोली,रीना सिंह, आयशा बानो, हेमा कलौनी, पुष्पा देवी, लक्ष्मी गहतोड़ी, रीता बिष्ट, कविता सामंत, हेमा जोशी, मंजू माहरा, रेखा कुंवर,जानकी सामंत, रेखा देवी, पार्वती देवी, आशा सामंत, मुन्नी देवी, शांति देवी आदि आश वर्कर्स शामिल रहे।
लोहाघाट में धरना प्रदर्शन करतीं आशा वर्कर।
