टनकपुर/चंपावत। मंगलवार देर शाम वैला-खटोली सड़क पर स्कूटी रपटने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में स्कूटी चला रहे महिला के पति बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल को चंपावत जिला अस्पताल लाया जा रहा है। इस दर्दनाक दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक आज 8 सितंबर की शाम मछियाड़ निवासी रईस सिंह भंडारी (35) अपनी पत्नी मंजू देवी (30) के साथ ग्राम वैला से मछियाड़ जा रहे थे। इसी बीच देर शाम करीब 6 बजे मार्ग पर स्कूटी रपटी और मंजू देवी का सिर पैराफिट से टकरा गया। महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि रईस सिंह भंडारी को चंपावत जिला अस्पताल लाया जा रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का कल यानी 9 सितंबर को पोस्टमार्टम किया जाएगा। उक्त घटना से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मंजू देवी (फाईल फोटो)
