टनकपुर/पाटी/चम्पावत। शासन द्वारा अचानक पाटी की अब तक बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) रहीं मोनिका पाल का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान में सहायक निदेशक (कृषि एवं समन्वित विकास) बनाया गया है। इस संबंध में शासन ने 3 सितंबर को आदेश जारी किया। इसके साथ ही बीडीओ कार्यमुक्त हो गई हैं।
इधर एकाएक हुए बीडीओ केयइस स्थानांतरण को 3 सितंबर को विकास भवन में हुए विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि 3 सितंबर को ही चंपावत के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती को भी पौड़ी स्थित ग्राम विकास विभाग आयुक्तालय संबद्ध किया गया था। इधर जिले से इन दो अधिकारियों के अचानक हुए तबादलों से यहां चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है।
