टनकपुर/चंपावत। देर शाम भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत कल शनिवार 5 सितम्बर को चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इधर वर्तमान में क्षेत्र में हो रही वर्षा तथा नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देख,जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्पावत मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 5 सितम्बर 2026 (शनिवार) को चंपावत जिले के सभी शासकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) एवं सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। अलबत्ता छात्रहित को देखते हुए इस दौरान शिक्षण कार्य अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा।
बार एसोसिएशन चुनाव..मुरारी अध्यक्ष व थ्वाल सचिव
चंपावत बार एसोसिएशन भास्कर मुरारी अध्यक्ष,गुणानंद थ्वाल सचिव और अशोक चौधरी उपाध्यक्ष पद हेतु हुए निर्वाचित ' उत्तराखंड अपडेट्स '
