टनकपुर/चम्पावत। आज शुक्रवार देर शाम पूर्णागिरि से वापस लौट रही एक कार मार्ग पर बाटनागाड़ में अचानक आए मलबे की चपेट में आने से रोखड़ में लुढ़क गई। उक्त दुर्घटना में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। अलबत्ता कार चालक को मामूली चोट आई हैं। घायल चालक को उप जिला अस्पताल टनकपुर लाया गया जहां जरूरी इलाज के बाद चालक को घर भेज दिया गया।
ग्राम प्रधान कालीगूंठ (पूर्णागिरि )पं.पंकज तिवारी ने बताया कि आज देर शाम लगभग 6 बजे एक कार टनकपुर-ठुलीगाड़ सड़क पर बाटनागाड़ में एकाएक आए मलबे की चपेट में आ गई। ठुलीगाड़ से टनकपुर जा रही
कार पहले मलबे में फंसी और कुछ ही पल में मलबे से करीब 100 मीटर दूर रोखड़ में पलट गई। उन्होंने बताया कि कार में चालक के अलावा 4 लोग सवार थे। सभी चारों यात्री सुरक्षित बच गए। उक्त दुर्घटना में कार चालक संजय गंगवार (32) पुत्र कल्लू सिंह निवासी इमली पड़ाव टनकपुर के पांव में हल्की चोट आई हैं। घायल को स्थानीय उप जिला अस्पताल में उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया गया है।
पूर्णागिरि मार्ग पर स्थित बाटनागाड़ क्षेत्र।
