टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के संविधान को लेकर लोगों को जागरूक किया। शुक्रवार को स्थानीय व्यस्ततम राजाराम चौराहे पर एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना और संविधान की भावना के बारे में जानकारी दे वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
पार्टीजनों ने आररोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में 8 अगस्त को हुई सभा के बाद शुद्धिकरण किया गया। इससे भाजपा की जातिवादी और दलित विरोधी सोच साफ प्रदर्शित होती है। शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने बजाय पुलिस द्वारा उल्टा कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
के खिलाफ हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर दिया गया। कहा कि ये लोकतंत्र, संविधान और कानून राज का मखौल है।
प्रदर्शन कार्यक्रम में ये रहे मौजूदः
युवक कांग्रेस के चंपावत विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रिया रावत, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सतीश पांडेय,नगर अध्यक्ष श्याम कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष आदिल, सौरव गिरी, हरीश कुमार, राहुल कुमार, सुमित आर्य, दिवाकर राम, गौरव जोशी, अमित कुमार, आसिफ, शावेज, शिवम मिश्रा, अर्पित,सुमित कोहली, रूपेश सक्सेना, विनोद ओली, अबरार हुसैन आदि।
टनकपुर राजाराम चौराहे पर प्रदर्शन करते कांग्रेसजन।
