टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर शहर से लगे ग्राम मनिहारगोठ में गत रात्री एक युवक अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फंदे से लटका मिला। लेकिन प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।पुलिस द्वारा शव का टनकपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक टनकपुर के ग्राम मनिहारगोठ निवासी अरबाज (18) पुत्र नेहा जुल्ला गत बुधवार 2 सितंबर की रात अपने कमरे में था। कुछ देर बाद वह अपने कमरे में फंदे में लटका मिला। खनन फानन में परिजन अरबाज को अस्पताल लाए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। इसके साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई अफजल जो कि दिल्ली में नौकरी करते हैं ने बताया कि अरबाज स्वस्थ था जिसकी दो दिन पूर्व ही उसकी छोटे भाई से फोन पर बात भी हुई थी। इधर घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
