टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे पूर्व विधायक सहित 18 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान पीलीभीत चुंगी और गैस वितरण कार्यालय के पास कुछ देर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खासी
गुत्थमगुत्था भी हुई।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध कर रही कांग्रेस पार्टी का कहना है कि भाजपा राज में महिलाएं असुरक्षित हैं। दलितों के साथ भेदभाव बढ़ रहा है। इसके अलावा खाद्य सामग्रियों चीनी,दाल,तेल,आटा,चावल आदि के दाम आसमान पर हैं। रोजगार के अवसर लगातार छीने जा रहे हैं जिससे युवाओं का भविष्य अन्धकार मय बना हुआ है। आरोप लगाया कि धामी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। काले झंडे दिखाने वालों में प्रदेश सचिव सतीश पांडेय,युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा,युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद सिंह बड़ेला,साहिल गिरी,कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्याम सक्सेना, इरशाद,आदिल,गौरव जोशी,पान सिंह रावत,अदनान, अमन,आकाश,आशिफ खान,अबरार,श्रीमन गुप्ता,शिवम मिश्रा,फैसल सिद्दकी आदि शामिल रहे।
टनकपुर में सीएम धामी को काले झंडे दिखाने जाते पूर्व विधायक व कांग्रेसजनों को गिरफ्तार करती पुलिस।
