टनकपुर/चम्पावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 1 सितंबर को टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के दौरे में रहेंगे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री मध्याह 12:00 बजे खटीमा से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 12:30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर पहुंचेंगे।
दोपहर 12:30 बजे से 02:00 बजे तक आयोजित 'खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026' के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 03:00 बजे सैनिक स्मारक,बनबसा में नव-निर्मित सैनिक स्मारक का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा कल टनकपुर में होने वाले खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026' के शुभारंभ मौके पर प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री व खेल मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहेंगी।
