टनकपुर/चम्पावत। गत 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा होने के दो दिन बाद उक्त मैदान में हवन और कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस ने आज सोमवार 31 अगस्त को पीलीभीत चुंगी क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूरज मिश्रा के नेतृत्व में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला दहन भी किया। आक्रोशित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सामाजिक समरसता एवं संविधान की रक्षा का संकल्प भी लिया।
अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि किसी राजनीतिक कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल मैदान को शुद्ध करने जैसी तुच्छ मानसिकता समाज में जातिगत भेदभाव और भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करती है। प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय,समानता और संविधान की मूलभावना के लिए संघर्ष करती रही है और ऐसी भेदभावपूर्ण सोच का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद सिंह बड़ेला ने कहा कि देश को जोडने की जरूरत है,न कि जाति और छुआछूत की मानसिकता को बढ़ावा देने की। कांग्रेस विपक्ष की इस हरकत का हमेशा विरोध करेगी।
पुतला दहन कार्यक्रम में ये रहे मौजूदः
प्रदेश सचिव सतीश पांडेय, सौरभगिरी, साहिल गिरी, रूपेश सक्सेना, नगर अध्यक्ष श्याम सक्सेना, सेवादल के नेता ईश्वरी प्रसाद, इरशाद, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आदिल, बच्ची महर, पान सिंह रावत, अदनान, अमन, आकाश, हरीश, ध्यान सिंह, सुमित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
टनकपुर में भाजपा का पुतला फूंकते युंकाई।
