टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर क्षेत्र में स्मैक तस्करी की घटनाएं लगातार जारी हैं। ताजे मामले में पुलिस ने एक युवक को 9.63 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मनिहार गोठ स्थित लोहे के पुल से करीब 300 मीटर दूर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोक युवक
की तलाशी में उसके पास से 9.63 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस द्वारा आरोपित गौरव कुमार उर्फ गुड्डू (38) खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्मैक तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक तेज कुमार, हेड कांस्टेबल कमल कुमार और प्रकाश सिंह शामिल थे। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास के तहत 2025 व 2026 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हुए हैं।
पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त।
