टनकपुर /बनबसा/चम्पावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल सोमवार 31 अगस्त को बनबसा पहुंच युवा संवाद करेंगे। इसके अलावा सीएम क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से भेंट भी करेंगे।
जिला प्रशासन चम्पावत से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री धामी कल 31 अगस्त को अपरान्ह 2:05 बजे खटीमा नगला तराई स्थित निजी आवास से बनबसा रवाना होंगे। ढाई बजे से एक घंटे तक बनबसा के सुमंगलम होटल में युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा सीएम धामी साढ़े तीन बजे से चार बजे तक प्रबुद्धजनों से भेंट वार्ता भी करेंगे। वह सायं 4:05 बजे बनबसा से पुनः खटीमा को प्रस्थान करेंगे। सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं।
