टनकपुर/चम्पावत। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण नेपाल सीमा से लगी टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) रोड आज 29 अगस्त की देर शाम खुल गई। बारिश के कारण हुए भूस्खलन में सड़क पर मलबा आने से टीजे रोड में चरण मंदिर के पास गत 27 अगस्त सुबह से बंद भी।
चरण मंदिर के पास भारी मलबा आने से महत्वपूर्ण टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) रोड का एक हिस्सा पूरी तरह मलबे से पट गया था। रोड बंद होने से कलढुंगा, चूका, सीम, खेत, रणकोची, तल्लादेश आदि गांवों का सड़क संपर्क बृहस्पतिवार से ठप था जिस कारण उक्त क्षेत्र के ग्रामीणों को खासी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। इधर
लोनिवि ने भारी मशक्कत के बाद आज 29 अगस्त की देर शाम इस रोड को आवागमन हेतु सुचारू कर दियाहै।विभाग के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि पोकलैन,जेसीबी सहित कुल 4 मशीनों को लगातार काम पर लगाकर टनकपुर-जौलजीबी रोड से शाम 6:00 बजे से मलबा हटा आवागमन को सुचारू किया जा सका।
टीजे सड़क से मलवा हटाने में जुटी मशीनें।
