टनकपुर/चम्पावत। अपनी रिश्तेदारी में टनकपुर घूमने आए किशोर की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। दोस्त के साथ श्यामलाताल घूमने जाने के दौरान मार्ग पर बाइक रपटने के कारण सिर पर लगी चोट के कारण किशोर की मौत होना बताया गया है । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के मुताबिक गुफरान (15) पुत्र नसीम अहमद निवासी गुलड़िया,मझौला,जिला पीलीभीत(उ.प्र.) अपने रिश्तेदार उवैश पुत्र मोहम्मद आसिफ के साथ कल 28 अगस्त को बाइक संख्या-यूके 06टी/0339 में घूमने के लिए श्यामलाताल आया था। गुफरान 11वीं कक्षा का छात्र था। देर शाम श्यामलाताल से वापस लौटने के दौरान टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर आठवें मील के पास बाइक अचानक रपटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक उवैश का चलाना बताया गया है जबकि गुफरान पीठे बैठा था। हादसे में गुफरान के सिर पर गंभीर चोटें आ गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां मौजूद डाक्टरों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। शुक्रवार देर शाम परिजन टनकपुर पहुंचे। चिकित्सक डा.मो.उमर द्वारा शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस द्वारा औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। उक्त घटना परिजनों में खासा कोहराम मच गया।
