टनकपुर/चम्पावत। देश की सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण नेपाल सीमा से लगी टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) रोड आज तीसरे दिन भी आवाजाही बंद रही। जबर्दस्त भूस्खलन में रोड पर आए मलवे के कारण यह रोड 27 अगस्त सुबह से बंद है। रोड बंद होने से सीमांत के कई गांवों कीआवाजाहीप्रभावित हुई है। हालांकि रोड खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग युद्धस्तर पर काम में जुटा है।
भारी बारिश के कारण चरण मंदिर के पास भारी मलबा आने से गत 27 अगस्त को टनकपुर-जौलजीबी रोड बंद
है। जबर्दस्त भूस्खलन से रोड का हिस्सा पूरी तरह मलबे से पट गया। मलवे के कारण रोड पर आवागमन बंद होने से कलढुंगा,चूका,सीम,खेत,रणकोची से लेकर नेपाल सीमा
से लगे तल्लादेश के गांवों का सड़क संपर्क बृहस्पतिवार से ठप हो गया है।
इधर सड़क से मलवा हटाने के कार्य में जुटी लोनिवि के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामन्त ने बताया कि
टनकपुर-जौलजीबी रोड के भारी मलबे को हटाने के लिए पोकलैन,जेसीबी सहित कुल 4 मशीनें लगाई गई हैं। रोड का आधे से अधिक मलबा हटाया जा चुका है। शेष मलबा हटा आज 29 अगस्त की देर शाम तक सड़क आवागमन के लिए सुचारू होने की उम्मीद है।
टीजे रोड से मलवा हटाने के कार्य में जुटी विभाग की टीम।
