टनकपुर/चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर 27 अगस्त गुरुवार को धूरा (चौड़ाकोट) में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026 में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में खासी संख्या में मातृ शक्ति के साथ ही आम लोगों के पहुंचने की भी संभावना है। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। चम्पावत डीएम मनीष कुमार ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव मातृशक्ति के सम्मान, सहभागिता और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम स्थल पर डीएम ने हेलीपैड,सेफ हाउस, सुरक्षा,पार्किंग,मंच,पेयजल,विद्युत,साफ-सफाई,शौचालय, यातायात एवं बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस ब्रजवाल,एसडीएम प्रमोद कुमार,दर्जा मंत्री हेमा जोशी,मनोज कालाकोटी लोनिवि के अधि. अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया,सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत सहित अनेक भाजपाई मौजूद थे।
सीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंच तैयारियों का जायजा लेते डीएम।
