टनकपुर/चम्पावत। मंगलवार को टनकपुर स्थित शारदा रौखड़ क्षेत्र में एक महिला का शव पड़े होने की पुलिस को मिली। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और शव को टनकपुर अस्पताल पहुंचाया गया। शव की बुधवार को परिजनों द्वारा शिनाख्त के बाद पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौप दिया गया।
जानकारी के मुताबिक गत मंगलवार को शारदा रौखड़ क्षेत्र से एक महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त लक्ष्मी देवी (56) पत्नी पप्पू कश्यप के रूप में उनके पुत्र विक्की ने की। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी देवी कुछ समय पहले घर से घूमने के लिए निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा उक्त महिला की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शारदा नदी में एक महिला का शव मिलने की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान लक्ष्मी देवी के रूप में की। आज बुधवार को पुलिस द्वारा पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। खबर लिखे जाने तक महिला के मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल स्की है।
