टनकपुर/चम्पावत। स्थानीय ई-रिक्शा (टुकटुक) वाहन चालक संघ ने एक बार फिर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। इस दौरान 5-सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन ने आज मंगलवार को टनकपुर मुख्यमंत्री कैंप
कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में संगठन ने कहा कि आजीविका चलाने के साथ ही वे लोगों की आवाजाही की समस्या को दूर कर रहे हैं, लेकिन उनकी वाजिब समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसी तमाम समस्याओं को लेकर संगठन ने आज आवाज उठाई है। 5-सूत्रीय मांगों के तहत शारद पुल से ई-रिक्शा संचालन की अनुमति,आईएसबीटी में ई-रिक्शा स्टैंड बनाने,ई-रिक्शा फिटननेस की अवधि 2 वर्ष किए जाने,वन-टाइम टैक्स प्रक्रिया में आ रही समस्या का समाधान करने व रेलवे स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा स्टैंड निर्धारित किया जाना शामिल हैं।
ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष बहादुर राम टम्टा, सचिव कपिल बाबा, पूर्व सचिव अतीकुर्रहमान, मोहम्मद आरिफ, वेद प्रकाश, ऋषिपाल, गौरव कुमार, माोहम्मद समाम, कमल, धर्मेंद्र, अरूण, नरेश जोशी, शिवम, सुशील कुमार, ओम प्रकाश, जावेद अली, दीप चंद्र, संदीप, पंकज, दीनदयाल, सुनील, अनिल, प्रदीप, उमेश, राजेश पांडेय, मोहम्मद जुनैद के साथ ही दर्जनों टुकटुक चालकों के हस्ताक्षर हैं।
सीएम कैम्प कार्यालय में ज्ञापन सौंपते टुक टुकटुक चालक।
