टनकपुर/बनबसा/चम्पावत। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार चम्पावत जनपद के प्रवेश द्वार बनबसा की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सामंत की अध्यक्षता में बनबसा में हुई बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने के कार्य हेतु जुट जाएं।
नई जिम्मेदारी के तहत गिरधारी लाल, प्रकाश शर्मा, बीपी कोहली और संतोष चंद को उपाध्यक्ष, नीरज कोहली, घनश्याम सिंह और राहुल चंद को सचिव तथा राजन भट्ट, केशव पांडेय और विनोद भारती को कार्यकारी महामंत्री,दया मिश्रा दीपक भण्डारी कोषाध्यक्ष, अरविन्द भट्ट,सावन जोशी ब्लाक संगठन मंत्री,देवेन्द्र चन्द,दीपक भण्डारी, हरीश चन्द्र मीडिया प्रभारी जबकि प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी मोहन जोशी,हरीश चन्द, सतीश कुमार,पुष्पेंद्र,रवि कुमार व आकाश को सौंपी गई है।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव सतीश पाण्डेय, सेवादल के ईश्वरी प्रसाद,युवक कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद बड़ेला,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चन्द,युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा,टनकपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सक्सेना,रूपेश कुमार सहित अनेक कांग्रेजन मौजूद रहे।
कांगेस पार्टी के नए पदाधिकारियों का स्वागत करते पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल।
