टनकपुर/देवीधुरा/चंपावत। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद चम्पावत के देवीधुरा स्थित सुप्रसिद्ध मां बाराही धाम में लगने वाले ऐतिहासिक और पौराणिक बगवाल मेले का आज शुभारंभ हो गया है। रविवार 23 अगस्त को प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री राम सिह कैड़ा और जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने हनुमान मंदिर गेट के पास रिबन काट मेले का भव्य आगाज किया। 13 दिनों तक चलने वाले उक्त मेले का समापन 4 सितंबर को होगा।
मुख्य अतिथि मंत्री कैडा़ ने इस धार्मिक मेले को आस्था और आध्यात्मिक विरासत का अदभुत समागम बताया। उन्होंने कहा कि बगवाल मेला अध्यात्म के साथ ही पर्यटन को भी नई ऊंचाई दे रहा है। कहा कि सरकार इस मेले में लगातार सुविधा विस्तार के लिए अनेकों कार्य कर बगवाल की ख्याति को देश, प्रदेश और दुनिया में फैलाने का काम कर रही है। शुरूआत के मौके पर स्कूली बच्चों द्वाराहनुमान मंदिर से लेकर मां वाराही मंदिर परिसर तक भव्य झांकी निकाली गई। इसके अलावा बालिकाओं ने पारंपरिक परिधान में कलश यात्रा के साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बगवाल मेले के लिए मां वाराही धाम मंदिर को फूूलों से सजाया गया है।मेले का मुख्य आकर्षण फूलों और फलों से होने वाली बगवाल रक्षाबंधन के दिन 31 अगस्त को खेली जाएगी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बगवाल के मुख्य अतिथि होंगे। शुरूवात के मौके पर यहा स्थित संस्कृत महाविद्यालय के आचार्यों के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने वेद मंत्रोच्चार कर स्तुति की। मंदिर में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां वाराही के दरबार में शीश नवाजा। श्रद्धालुओं ने मां बाराही,हनुमान मंदिर,मुचकुंद ऋषि आश्रम और भीम शिला के दर्शन किए।
शुरूआत के मौके पर हुआ सांगी पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान :
टनकपुर/देवीधुरा/चम्पावत। देवीधुरा के सुप्रसिद्ध बगवाल मेले के शुभारंभ से पूर्व आज रविवार सुबह मां वाराही देवी मंदिर में सांगी पूजन के धार्मिक अनुष्ठान का श्रीगणेश हुआ। पीठाचार्य पंडित कीर्ति बल्लभ जोशी के मंत्रोच्चार से सांगी पूजनकार्यक्रम शुरू हुआ। पूजन में चारों खामों व सातों थोकों लमगड़िया,गहड़वाल,चमयिलाय,वालिग खाम, कोट भैसर्ख,गुरना और टकना थोक के प्रतिनिधि मौजूद थे।
शुरूआत के मौके पर ये अतिथि रहे मौजूद:
चम्पावत के जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी,एसडीएम व मेला मजिस्ट्रेट पाटी नीतू डांगर,मेलाधिकारी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी, मेला संयोजक मोहन सिंह बिष्ट, सी-हॉक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लड़वाल,खीम सिंह लमगडिय़ा,जगदीश सिंह सिग्वाल,रमेश राणा,हयात सिंह बिष्ट,राजेंद्र बिष्ट,राजेश बिष्ट,मोहन सिंग्वाल,बहादुर नगदली,शंकर पांडेय,भुवन गहतोड़ी,राजू गड़कोटी, पीठाचार्य भुवन चंद्र जोशी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, नवीन राणा, ईश्वर सिंह,दीपक चम्याल,चंदन सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह मेहरा,गौरव प्रसाद,लक्ष्मीदत जोशी,बिशन सिंह चम्याल आदि मौजूद रहे।
देवीधुरा मेले की शुरुआत के मौके का दृश्य।
