टनकपुर/चम्पावत। उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारी वेतन के लिए तरस रहे हैं। रोडवेज में कार्यरत विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इन कर्मचारियों द्वारा एक सप्ताह के भीतर वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इसे लेकर उत्तरांचल परिवहन निगम मजदूर संघ ने आज 21 अगस्त को रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक (संचालन) को ज्ञापन भेजा है।
संगठन के क्षेत्रीय मंत्री गौरव गुप्ता का कहना है कि दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इसके बावजूद निगम के चालक, परिचालक, तकनीकी एवं अन्य कर्मचारी विषम हालत में भी अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उनके द्वारा
लंबित वेतन का भुगतान तत्काल कराने एवं भविष्य में प्रत्येक माह निर्धारित समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की भी मांग की गई है।
