टनकपुर /बनबसा /चंपावत। बनबसा पुलिस ने एक व्यक्ति को 25 ग्राम स्मैक के साथ बनबसा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित एक हिस्ट्रीशीटर है एवं उसके खिलाफ 7 मुकदमें पहले से दर्ज है।
एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में बनबसा क्षेत्र में पंपापुर से नई बस्ती की ओर चेकिंग अभियान के दौरान थाना बनबसा के हिस्ट्रीशीटर सौरव यादव उर्फ खुक्का (25) निवासी चनेटी लाल फाटक,बरेली,हाल निवासी मीना बाजार नई बस्ती, वार्ड नंबर 5, बनबसा को 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल नासिर हुसैन,कांस्टेबल ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार और रेखा भट्ट शामिल रहे।
पुलिस गिरफ्त में सौरव यादव।
