टनकपुर/चम्पावत । इसी वर्ष गत मई माह में पूर्णागिरि मेले के दौरान मेला क्षेत्र पानी की पुरानी टंकी के निकट टनकपुर में हुए अग्निकांड के प्रभावित एवं सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 6 लोगों को 1-1 लाख रुपये की ये आर्थिक सहायता टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रदान की गई।
इसी वर्ष 13 मई 2026 को प्रातः 2:27 बजे टनकपुर स्थित पूर्णागिरि मेला स्थल पानी की पुरानी टंकी के पास लगी अस्थायी दुकानों में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई थी। जिसमें दुकानों एवं सामान को बड़ा नुकसान हुआ था। राहत राशि के चेक वितरण के दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार,टनकपुर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर,सभासद दिनेश कुमार,नामित सभासद मुकेश साहू,सीएम विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सीएम कैंप कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी,राजपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
इन्हें दी गई आर्थिक सहायता:
अग्निकांड पीड़ित-रुचि वर्मा,देवेंद्र,करन,राम प्रकाश और श्याम के अलावा सड़क दुर्घटना के घायल-प्रेम सिंह धामी।
सीएम कैम्प कार्यालय में सहायता राशि के चेक के साथ पीड़ित।
