टनकपुर/चम्पावत । टनकपुर पुलिस ने क्षेत्र स्थित एक राइस मिल की खाली पड़ी भूमि के पास से एक व्यक्ति को स्मैक संग दबोचा है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान राशिद (33) निवासी वार्ड नंबर 4 गफूर बस्ती टनकपुर के कब्जे से 12.30 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ ही एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक आरोपित का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में अब तक 7 मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संदीप पिलख्वाल,हे0का0 कमल कुमार,हे0का0 रियाज अहमद शामिल रहे।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी राशिद।
