टनकपुर/चम्पावत। गत रात्री से क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते चंपावत जिले के सीमांत स्थित एक रोड बंद रही। टनकपुर-जौलजीबी सड़क आज 17 अगस्त की सुबह 10 बजे से बंद है। चरण मंदिर के पास भारी मलबा गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप रही। इस कारण नेपाल सीमा से लगे अनेकों गांवों का आवागमन ठप रहा।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी मुताबिक विभाग मशीनों के जरिए सुबह से सड़क खोलने के लिए मशक्कत कर रहा है,लेकिन तेज बारिश और लगातार मलबा गिरने से सड़क खोलने में दिक्कत आ रही है।
शारदा नदी का जल स्तर 1.53 लाख क्यूसेक तक पहुंचाः
टनकपुर/चम्पावत। सुबह से पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से टनकपुर शारदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इस वजह से आज 17 अगस्त को शारदा नदी का जल स्तर 1.53 लाख क्यूसेक होने पर एनएचपीसी ने बैराज क्षेत्र पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि इस वर्ष का अब तक का यह सर्वाधिक जल स्तर है।
बारिस से बन्द टनकपुर जौलजीवी सड़क का नजारा।
