टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में टनकपुर पुलिस ने एक युवक को स्मैक (हेरोइन) संग गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ टनकपुर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान टनकपुर से लगे ग्रीन गार्डन के निकट एक युवक की शक होने पर तलाशी ली गई। इस दौरान युवक के पास से 4.86 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई। पुलिस द्वारा उक्त युवक टनकपुर अंबेडकर नगर खच्चर पड़ाव निवासी जगदीश कुमार उर्फ जग्गा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपित युवक का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है जिसके खिलाफ टनकपुर कोतवाली में तस्करी के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत 5 मुकदमे दर्ज हैं। युवक को पकड़ ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुशल सिंह नगरकोटी,हेड कांस्टेबल कमल कुमार और विक्रम सिंह शामिल रहे ।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
