टनकपुर/चम्पावत। चम्पावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सतीश पांडेय और नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम सक्सेना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उप जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों का हाल-चाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।
इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता बनबसा स्थित स्ट्रांग फॉर्म पहुंचे, जहां कुष्ठ परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस दौरान हॉस्टल में रह रहे स्कूली बच्चों के साथ केक काटकर पूर्व विधायक खर्कवाल का जन्मदिन समारोह भी मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन को सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाने का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां बांटना है।
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव ईश्वरी प्रसाद,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी रूपेश सक्सेना,राहुल राज,साहिल गिरी,सौरभ गिरी,गौरव जोशी,मानिकचंद,अर्जुन,राहुल शर्मा,अंकित,सूरज सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केक काट पूर्व विधायक हेमेश का जन्मदिन मनाते कांग्रेसजन व कुष्ठ आश्रम पहुंच राशन वितरित करते पार्टीजन।
