टनकपुर/चम्पावत। जनपद चम्पावत के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी की माता पदमा जोशी (86) का निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। रविवार देर रात्रि जिला अस्पताल चम्पावत में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
स्वर्गीय श्रीमती जोशी अपने पीछे एक पुत्र व तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं।सोमवार प्रातः टनकपुर स्थित शारदा घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र चंद्रशेखर जोशी ने चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन मीडिया कर्मियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगाें ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अंतिम यात्रा में एसडीएम टनकपुर प्रमोद कुमार, जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार,चम्पावत के पूर्व विधाक हेमेश खर्कवाल, कुमाऊं मंडल विकास निगम के रोहित बिष्ट,पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय,गिरीश बिष्ट,पंकज पाठक,देवेन्द्र चन्द देवा,धर्मेंद्र चन्द,दीपक धामी,दिनेश खर्कवाल,भुवन पाटनी आदि शामिल हुए। उनके निधन पर ब्रजेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, योगेश जोशी, सतीश जोशी, सुरेश गड़कोटी, राजेश देउपा, ललित मोहन जोशी, नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, हरीश भट्ट, मुकुल राय आदि ने गहरा शोक जताया है।
श्रीमती पदमा जोशी (फाइल फोटो )।
