टनकपुर/चम्पावत। कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का अंतिम दसवां यात्री दल रविवार की शाम टनकपुर पहुंचा। स्थानीय शारदा पर्यटक आवास गृह में पहुंचे 44 सदस्यीय उक्त दल के आगमन पर टीआरसी कर्मियों के साथ ही माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति और टीम के बच्चों ने यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। उक्त आंखिरी यात्री दल में देश के 12 राज्यों से आए 28 पुरुष एवं 16 महिला तीर्थयात्री शामिल हैं।
टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि अंतिम दल में बिहार से 01, दिल्ली से 04, गुजरात से 10, जम्मू-कश्मीर से 01,झारखंड से 02,मध्य प्रदेश से 02, महाराष्ट्र से 04, राजस्थान से 05,तमिलनाडु से 02, उत्तर प्रदेश से 11, उत्तराखंड से 01 तथा पश्चिम बंगाल से 01 तीर्थयात्री शामिल हैं। उक्त यात्री दल में सबसे अधिक 11 तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश से हैं। दल में हर आयु वर्ग के तीर्थयात्री शामिल है जिसमें सबसे कम उम्र के तीर्थयात्री 21 वर्षीय युवा गुजरात के जयरघुवीर भाई डांगर जबकि सबसे अधिक उम्र के 67 वर्षीय राजस्थान के आलोक कुमार शामिल हैं। अलग-अलग राज्यों से पहुंचे तीर्थयात्रियों का टनकपुर टीआरसी में आत्मीय स्वागत किया गया। आज
रविवार को टनकपुर शारदा पर्यटक आवास गृह में रात्रि विश्राम कर सोमवार सुबह दल को अगले पड़ाव के लिए रवाना किया जाएगा। गौरतलब है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के इस दसवें व अंतिम दल की सोमवार प्रातः टनकपुर से विदाई के साथ ही वर्ष 2026 की यात्रा का समापन हो जाएगा।
टनकपुर टीआरसी में यात्री दल का स्वागत करते कर्मचारी व पर्यावरण संरक्षण समिति टीम।
