टनकपुर/चंपावत। जिला मुख्यालय चम्पावत में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जिला कार्यकारिणी ने एनपीएस एवं यूपीएस के विरोध तथा पुरानी पेंशन (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर पेंशन उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन केवल आर्थिक विषय नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य, सामाजिक सुरक्षा,सम्मानजनक जीवन और बुढ़ापे की गरिमा से जुड़ा अधिकार है।
संगठन के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता के नेतृत्व तथा जिला मंत्री प्रकाश तड़ागी के संचालन में आहूत बैठक में जनपद के विभिन्न शिक्षक-कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष मंत्री, पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। बैठक के दौरान आयोजित सभा में निर्णय लिया गया कि 13 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में चंपावत जनपद से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे।
चम्पावत में आयोजित बैठक मैं मौजूद कर्मचारी।
