टनकपुर/चंपावत। उत्तर भारत के सुविख्यात मां पूर्णागिरि धाम के पुजारियों के वन पंचायत क्षेत्र के चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हो गए। आज शनिवार 8 अगस्त को पटवारी अनिल टम्टा की देखरेख में पूर्णागिरि में खर्राटाक,कोटकेंद्री एवं कौलीकुलाड़ी वन पंचायत के चुनाव सम्पन्ना हुए। चुनाव में पूर्णागिरि धाम के पुजारी पांडित नेत्रबल्लभ तिवारी खर्राटाक के सरपंच चुने गए। उनके अलावा कोटकेंद्री के पंडित मोहन पांडेय और कौलीकुलाड़ी के हरीश पांडेय को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया।
चुनावी प्रक्रिया की औपचारिकता के बाद नवनिर्वाचित सरपंचों ने वन पंचायतों के हितों के लिए राजस्व एवं वन विभाग के साथ समन्वय के साथ काम करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने पंचायती जंगलों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर बेहतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया। पंचायतघर में हुए वन पंचायत सरपंच चुनाव के दौरान ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी, मंदिर समिति के सचिव पंडित सुरेश तिवारी, गिरीश तिवारी, मोहन पांडेय, मनोज पांडेय, गिरीश पांडेय, वासुदेव पांडेय, शेखर पांडेय,कमलापति पांडेय,रमेश पांडेय आदि पूर्णागिरि के पुजारीगण मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित पूर्णागिरि क्षेत्र के सरपंच।
