टनकपुर/चम्पावत। एक लम्बे इन्तजार के बाद आंखिर कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई का विस्तार हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की टीम में 168 नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गत 6 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की सूची जारी की है। नहीं प्रदेश कार्यकारिणी में चंपावत के दो बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमेश खर्कवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अलावा 23 अन्य नेताओं को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव व 107 नेताओं को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी गोदावरी थापली को उत्तराखंड कांग्रेस का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर स्थानीय कांग्रेसजनों द्वारा खुशी का इजहार कर दोनों नेताओं को बधाई दे नेतृत्व का आभार जताया है।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्याम कुमार व युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने संयुक्त बयान में कहा कि पार्टी हाईकमान के उक्त निर्णय से प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव फतह करने की दिशा में भी यह स्वागत योग्य निर्णय है।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमेश खर्कवाल व प्रदेश सचिव सतीश पाण्डेय।
